ऋषभदेव भगवान के जन्म तप कल्याणक के अवसर पर 23 मार्च 2025 को दिल्ली से आरंभ होने वाली 1500 किमी लंबी प्रथम धर्म पद यात्रा के सफल आयोजन के लिए 17 जनवरी 2025 को विश्व जैन संगठन कार्यकारिणी द्वारा विश्वास नगर, दिल्ली मुख्य कार्यालय पर सहयोगी बंधुओं के साथ विशेष सभा का आयोजन किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने विशेष सभा को संबोधित करते हुए बताया कि धर्म पद यात्रा के लिए पूज्य संतों का मंगल आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है और युवाओं में पद यात्रा के लिए उत्साह है। दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक बडजात्या, ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल हपावत, एडवोकेट खिल्लीमल जैन, अलवर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग के आश्वासन के साथ सुझाव दिए जा रहे है।
संजय जैन ने जानकारी दी कि 1 जनवरी 2025 को संगठन द्वारा धर्म पद यात्रा की अधिकारिक सूचना केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय, गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, मुख्य सेक्रेट्री, पुलिस महानिदेशक और जूनागढ़ प्रशासन को ईमेल और पोस्ट द्वारा भेज दी गई हैं और गुजरात गृह मंत्री कार्यालय ने पत्र को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) को और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा जूनागढ़ पुलिस अधीक्षक को धर्म पद यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र जारी किया गया।
विशेष सभा को संगठन के सहमंत्री मनीष जैन, यमुनापार जैन समाज प्रवक्ता विजेंद्र जैन, अहमदाबाद से विशेष रूप से आए राज मेहता, कैरियर काउंसलर रितेश जैन, बलबीर नगर जैन समाज पूर्व अध्यक्ष अचल जैन, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रुचि जैन और पालम से राजेश जैन ने पद यात्रा के सफल आयोजन के लिए सुझाव प्रेषित किए।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन और मंत्री राजीव जैन ने श्री अचल जैन को संगठन का संरक्षक और श्री रितेश जैन को संगठन के कैरियर काउंसलर प्रकोष्ठ के संयोजक पद की घोषणा करते हुए संगठन का बैच लगाया। कोषाध्यक्ष मयंक जैन द्वारा धर्म पद यात्रा में समाज के सहयोग के लिए संगठन के HDFC बैंक अकाउंट का बार कोड जारी किया गया।
प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन, निपुण जैन, युवा प्रकोष्ठ से देवेश जैन, गणेश नगर से अनंत जैन, कृष्णा नगर से सुखमाल जैन, चिराग जैन, संगठन के अन्य सदस्यों और विभिन्न संस्थाओं के उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।