श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिष्ट संत की स्मृति होलोग्राम स्टेच्यू बनेगा

राजेश जैन दद्दू – छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ में पहली बार चंद्रगिरी पर्वत पर आचार्य विद्यासागर का होलोग्राम स्टैच्यू का कल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल भूमिपूजन कर शिलान्यास करेंगे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा आचार्य विद्यासागर का 4.5 एकड़ में 54 फीट ऊंचा स्मारक व म्यूजियम आचार्य श्री की स्मृति बनेगा। छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पर्वत पर दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि स्थल को आकर्षक साज सज्जा से सजाया जाएगा। जिस स्थान पर उन्हें समाधि दी गई थी। उनके प्रथम समाधि दिवस महोत्सव पर 6 फरवरी को भव्य स्मारक का भूमिपूजन किया जाएगा। यहां स्मारक के साथ साथ विशाल म्यूजियम भी बनाया जा रहा है। सबसे आकर्षक एम्फीथिएटर होगा। जहां आचार्य विद्यासागर महाराज का होलोग्राम स्टैच्यू लगेगा। म्यूजियम में आचार्यश्री के जन्म से लेकर दीक्षा, आचार्य पदारोहण और समाधि तक जीवन यात्रा का सचित्र चित्रण होगा। समाधिस्थल को गुरु मंदिर के रूप में बनाया जाएगा 6 फरवरी गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। तिथि के हिसाब से प्रथम समाधि दिवस मनाया जा रहा है। हालांकि तारीख अनुसार उन्होंने 18 फरवरी 2024 समाधि ली थी।

कल पुरे भारत में आचार्य श्री का प्रथम समाधि दिवस मनाया जा रहा है। कल भारत सरकार के द्वारा जारी 100 रु. के सिक्के का विमोचन होगा, समाधि स्मारक समिति विद्यायतन के महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि संत शिरोमणि दिगम्बर जैनाचार्थ विद्यासागर महामुनिराज के नाम से 100 रु. का सिक्का जारी किया जाएगा। इसका वजन 35 ग्राम है। एवं आचार्य श्री जी की अष्टधातु की बनाई 108 चरण पादुकाएं अलग अलग मंदिरों में भेजेंगे। आचार्य विद्यासागर महाराज की चरण पादुका अष्टधातु से निर्मित की गई है। इस चरण पादुका को स्मारक के मध्य में स्थापित किया जाएगा। एक चरण पादुका का वजन करीब 100 किलो है। ऐसी 108 चरण पादुका बनाई गई है। अनावरण के बाद देशभर के दिगंबर जैन मंदिरों में स्थापित करने के लिए यहां से ले जाया जाएगा। 18 फरवरी तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

marketmystique

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें