आचार्य श्री विशुद्धसागर संसघ का मंगल विहार

इंदौर, राजेश जैन दद्दू – भव्य जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव जालना महाराष्ट्र तारीख 21 मार्च से 25 मार्च 2025 तक। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पूज्य युग सर्वोत्कृष्ट समाधि धारक गणाचार्य विरागसागर महाराज जिस धरा पर अपनी नश्वर देह का त्याग कर उत्कृष्ट समाधि को प्राप्त किया उसी पावन धरा पर गणाचार्य विराग सागर महाराज के लघु नंदन धरती के देवता चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य आचार्य विशुद्धसागर महाराज संसघ के मंगलमय सानिध्य में अक्षय निर्वाण स्थली पर नव निर्माणाधीन श्री विराग अक्षय समाधि तीर्थ क्षेत्र पर भव्य जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होगा। इस महामहोत्सव में श्रमणी आर्यिका रत्न विबोध श्री माता संसघ का भी मिलेगा मंगलमय सानिध्य प्रभु भक्ति और गुरु भक्ति के समर्पण का एक अनूठा सुअवसर।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें