नांदणी, राजेश जैन दद्दू- आध्यात्म सरोवर के राजहंस, शताब्दी देशना चर्या चर्या शिरोमणी, दिगंबराचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य विचित्र बाते प्रणेता मुनि श्री सर्वार्थसागरजी महाराज जी ने बताया की संपूर्ण भारतभर से लाखो भक्त समाज जन नांदणी पंचकल्याणक के लिये पधारे हैं | धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि नांदणी वृषभाचल पर आकर्षक विद्युत से साज-सज्जा की गई है जगह जगह पर स्वागत द्वार और भव्य सभा मंडप का नजारा देखने जैसा हैं | जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी द्वारा न भूतो न भविष्यति नांदणी पंचकल्याण का आयोजन हुआ हैं | भगवान आदिनाथजी भगवान के दर्शन हेतु लाखो भक्त पहुच रहे हैं | नांदणी की पावन धरा विशुद्धमय होगंई हैं | नांदणी में जगह जगह गुंज रहा हैं “नमोस्तु शासन जयवंत हो का नारा” | आध्यात्म सरोवर के राजहंस, चर्या शिरोमणी, दिगंबराचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी की जयजयकार हो रही हैं |

नांदणी पंचकल्याण महोत्सव के श्री अभिषेक अशोक पाटील ने बताया की नांदणी पंचकल्याण में हर दिन लाखो भक्त आ रहे हैं, जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी द्वारा संपूर्ण आयोजन परिपूर्ण व्यवस्था की गई हैं | बहार से पधारे हुये श्रावक श्राविकाओं को एक साथ सभी 8 आचार्य भगवन और मुनीराजों के दर्शन का लाभ मिल रहा है ,जिससे नांदणी में जैन एकता का दर्शन सभी को हो रहा हैं | दक्षिण भारत और उत्तर भारत के सभी साधु एक साथ एक ही जगह पर हैं और स्कुल में सभी त्यागी व्रत्तीओं की आहार की व्यवस्था की हैं | भव्य सभामंडप, भव्य भोजनशाला, पार्किंग की सुविधा और नांदणी मठ से वृषभाचल तक जाने के लिये गाडीयों की व्यवस्था की हैं | पंचकल्याण महोत्सव के कार्याध्यक्ष श्री सागर संभूशेटे जी प्राध्यापक अप्पासाहेब भगाटे सर, नांदणी के युवा मंडळ और महिला मंडळ, द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । प्रतिदिन वीर सेवा दल के 300 स्वयंसेवक और पदाधिकारी भोजन व्यवस्था संभाल रहे हैं श्री अरविंद जी मजलेकर, श्री अजित भंडे,श्री सुभाष मगदूम, मुख्य संयोजक श्रीधर शेट्टी सहकार्यवाह मा.अभयकुमार भागाजे सर, सहसंयोजक अनिल पाटील, अरविंद भिलवडे,श्री अभय पाटील, श्री राकेश चौगुले और विविध गांव से पधारे हुये वीर सेवा दल शाखा के सदस्य सेवाएं दे रहे हैं |