ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 16 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 16 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर
दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक।
आज का चौघड़िया
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत
आज के दिन दूर से आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवन साथी की हेल्प आज मिलते हुए दिखाई दे रही है। सामाजिक कार्य करने की इच्छा के कारण आज अपमान और सम्मान दोनों प्राप्त करेंगे।
लकी नंबर: 39, शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
वाणी के शब्दों का प्रयोग करने से आज आपको जरूर बचना चाहिए। कानूनी अड़चन दूर होने की संभावना है। लाभ के अवसर आपके हाथ में आ सकते हैं। यात्रा मनोरंजन रहेगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: पिंक
मिथुन राशि
चोट व दुर्घटना से आपकी फैमिली को कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी व लापरवाही के कारण कोई विकार आपको नहीं करना चाहिए, नहीं तो बाद विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजगी आज आपको झेलनी पड़ सकती है।
शुभ नंबर: 88, शुभ रंग: हल्का येलो
गति का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण के लिए आज आपको जरूर करना चाहिए। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का दर्शन व हेल्प जरुर प्राप्त होगी। मित्रों के सहयोग के साथ आपके कार्य बनने शुरू हो जाएंगे।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि
किसी बड़े कार्य की शुरुआत में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। समय आज आपके अनुकूल रहेगा। भाग्य आज के दिन आपका साथ देगा। आवश्यक लाभ समय पर नहीं मिलने से मन में चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर परिवर्तन के कारण आज आप डिस्टर्ब हो सकते हैं, मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: ब्लैक
कन्या राशि
स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रहने की संभावना है। विवाद को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहिए। तनाव ज्यादा रहेगा। किसी भी व्यक्ति के उत्साह में आकर कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। मित्रों की हेल्प आज आप कर पाएंगे।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: पर्पल
तुला राशि
बहुत ज्यादा भागदौड़ आज रहेगी। व्यवहार किसी से आपको खराब नहीं करना चाहिए। आज के दिन कहीं दूर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोग आपका समय सदुपयोग करने की कोशिश करेंगे।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का हरा
वृश्चिक राशि
पार्टी व पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन कारोबार में लाभ का वातावरण दिख रहा है। घर बाहर आपको लाभ की संभावना बनते दिखाई दे रही है। दोस्तों के साथ दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: पर्पल
धनु राशि
थकान व कमजोरी आज आपको हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मित्रों की हेल्प करने का आज आपको लाभ मिलेगा। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा। बेफालतू का टेंशन आज आपको नहीं लेना चाहिए।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: हल्का नारंगी
मकर राशि
विवाद को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहिए। किसी खास व्यक्ति से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। दिन को लेकर आप टेंशन में रह सकते हैं। विवाद को बढ़ावा देने से रोकना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग: हल्का लाल
कुम्भ राशि
उन्नत के मार्ग आज आपके लिए खुलेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। मन आज के दिन अति प्रसन्न रहेगा। जादू टोने को लेकर आप टेंशन ले सकते हैं। किसी से विवाद करने से आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग: हल्का लाल
मीन राशि
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से आज आपको लाभ होगा। स्थाई संपत्ति बड़ा लाभ आपको दे सकती है। रोजगार प्राप्त के विषय में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ क्वालिटी वाला टाइम आप बिता पाएंगे।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: हल्का क्रीम